गाजीपुर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के चक दाउद गांव के पास शनिवार की दोपहर खनन विभाग के आने की सूचना पर डर से ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भाग रहा चालक असंतुलित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर से खम्भा टूटकर ट्रैक्टर पर गिर पड़ा। इस दुर्घटना में जहां ट्रैक्टर पर सवार युवक की मौत हो गई। वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव सहित ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया।


