नेत्र जांच शिविर में 210 लोगों की हुई जांच, 21 लोगों का होगा मोतियाबिंद का निशुल्क ऑपरेशन
नोएडा। लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति द्वारा मंदिर के गीता भवन में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर आई केयर हॉस्पिटल और ब्रिट्स एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रायोजित था।

ट्रस्टी जे एम सेठ ने बटाया कि इस शिविर में 210 लोगों की आंखों की जांच की गई। 56 लोगों को दवाई की और 68 लोगों को चश्में की आवश्यकता थी उन्हें निशुल्क दवाई व चस्में दिए गए। वही 21 लोग जिन्हें मोतिया बिंद की समस्या थी उन्हें आई केयर हॉस्पिटल में ऑपरेशन की तारीख दे दी गई जहाँ उनका ऑपरेशन लेंस के साथ निःशुल्क किया जाएगा।
मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने सम्पूर्ण व्यवस्था सुचारू रूप से संभाली।
मंदिर समिति के ट्रस्टी ए के गुप्ता इस शिविर का मार्ग दर्शन करते रहे। वहीं लोगों के मनोबल को बढ़ाने के लिए मंदिर समिति से ओ पी गोयल, जी के बंसल, आर के भट्ट, हरीश सभरवाल, इंद्रपाल खण्डपुर, अम्बेश भांबरी आदि उपस्थित रहे।


