28 मार्च को आएंगे अखिलेश यादव
गाजीपुर। नगर क्षेत्र के जैतपुरा स्थित लुटावन डिग्री कालेज में 28 मार्च को प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम आयोजित है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन हो रहा है। पूर्व सीएम कालेज परिसर में स्थापित पंचायती राज्य मंत्री स्व. कैलाश यादव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसको लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही है।


