7X वेलफेयर टीम ने चलाया दुर्घटना मुक्त नोयडा अभियान

7X वेलफेयर टीम ने चलाया दुर्घटना मुक्त नोयडा अभियान

नोएडा। 7X वेलफेयर टीम ने नोयडा ट्रैफिक पुलिस और ट्रैफिक वालंटियर्स के साथ मिलकर दुर्घटना मुक्त अभियान को आगे बढ़ाते हुए आज  सेक्टर 50 मेट्रो स्टेशन के नजदीक सड़क सुरक्षा और यातायात जागरूकता अभियान चलाया।

वैसे तो नोयडा में सड़क सुरक्षा अभियान टीम मिलकर लगातार पिछले कुछ वर्षों से कर रही है और लोगो को जागरूक भी किया जा रहा है।

अभियान में ट्रैफिक पुलिस और ट्रैफिक वालंटियर्स और आम जनताके सहयोग से लोगो को जागरूक करते हुए नोयडा को *दुर्घटना मुक्त* बनाने का प्रयास सफल बनाने के बारे में बताया और समझाया गया जिससे आय दिन होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सके।

हेलमेट न लगाने पर कुछ नवयुवकों के अपने नए बहाने बताने पर ज्यादा जोड़ दिया और अगली बार सुधरने के सुझाव को भी दे डाला।ऐसे में पुलिस द्वारा उचित कारवाई भी की गई।

सेक्टर 75 स्पेक्ट्रम माल के नजदीक जाम से निजात दिलाने हेतु यातायात टीम, 7x वेलफेयर टीम ने स्पेक्ट्रम माल के मुख्य सुरक्षा कर्मियों से वार्तालाप की और सुझाव भी दिया गया।

2 पहिया वाहन को आईएसआई हेलमेट जरुर से लगाने के बारे बताया और बोला गया।

आज के इस अभियान में  ट्रैफिक इंस्पेक्टर राम सिंह , सतीश कुमार और वहां उपस्थित यातायात टीमका सहयोग प्राप्त हुआ।