निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का हुआ आयोजन, क्षेत्रवासियों ने कराई जाँच

निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का हुआ आयोजन, क्षेत्रवासियों ने कराई जाँच

नोएडा। ट्रॉमा एंड ज्वाइंट क्लिनिक एवं रवि मेडिकल स्टोर के सौजन्य से नोएडा के सेक्टर 37 में एक निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। आयोजनकर्ता रवि भूषण और समाजसेवी संतोष गुप्ता के नेतृत्व आयोजित इस निशुल्क जांच के शिविर में क्षेत्र के महिला पुरुष और बच्चों समेत तमाम बुजुर्गों ने अपनी ने शारीरिक जाँचों को कराया।

स्वास्थ्य जाँच शिविर में पहुंचे सीनियर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राहुल गुप्ता ने अपनी सहयोगी टीम के साथ जांच करने आए लोगों की जांच कर उन्हें निःशुल्क परामर्श भी मुहैया कराया । स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ लेने के लिए काफी संख्या में स्थानीय निवासी जाँच शिविर में पहुंचे और अलग अलग जांच करवा कर विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लिया।

इस दौरान जांच शिविर का आयोजन कर रहे लोगों द्वारा यहां पर जांच करने आए स्थानीय निवासियों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया इस दौरान हड्डी रोग, योग, फिजियोथैरेपी, दंत रोग, स्त्री रोग, मेडिसिन एवं आहार विशेषज्ञ आदि मौजूद रहे।