कक्षा बारहवीं के छात्रों के बोर्ड परीक्षाओं की सफलता को ध्यान में रखकर किया विशाल यज्ञ
नोएडा। डीएवी नोएडा सेक्टर 56 के प्रांगड़ में कक्षा दसवीं और बारहवी के छात्रों की ख़ुशी देखते ही बनती थी। एक तरफ जहाँ बारहवी के छात्रों का फेयरवेल आयोजित था तो वहीं दूसरी तरफ कक्षा बारहवीं के छात्रों के बोर्ड परीक्षाओं की सफलता को ध्यान में रखते हुए विद्यालय की यज्ञशाला में एक विशाल यज्ञ का आयोजन किया जिसमे सभी छात्र छात्राओं सहित विद्यालय की प्रधानाचार्या चित्रा कांत व विद्यालय की अन्य शिक्षिकाएँ भी मौजूद रही।

सभी अध्यापिकाओं ने छात्रों को परीक्षाओं से जुड़े अपने अपने विषय से सम्बंधित ध्यान रखने योग्य बातों पर प्रकाश डाला व सुझाव दिए।सभी ने मिलकर इस अनुष्ठान में भाग लिया व छात्रों के सुनहरे भविष्य की कामना की।


