शानदार ताकत और बेहतरीन लक्ज़री का अनोखा संगम, ऑडी ने भारत में पेश की नई ऑडी RS Q8 परफॉर्मेंस

शानदार ताकत और बेहतरीन लक्ज़री का अनोखा संगम, ऑडी ने भारत में पेश की नई ऑडी RS Q8 परफॉर्मेंस

ऑडी की सबसे दमदार SUV – यह शानदार परफॉर्मेंस के साथ-साथ रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए भी बेहद आरामदायक और लग्ज़री अनुभव देती है।

4.0 लीटर V8 TFSI इंजन से लैस, जो 640 hp की पावर और 850 Nm का टॉर्क प्रदान करता है।

सिर्फ 3.6 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ती है, और इसकी टॉप स्पीड 305 kmph है।

क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव के साथ स्पोर्ट डिफरेंशियल बेहतर नियंत्रण और संतुलन देता है।

नई Audi RS Q8 – एक्सटीरियर
ऑडी लेज़र लाइट के साथ एचडी मैट्रिक्स एलईडी हेडलाइट्स, जो बेहतरीन रोशनी और शानदार लुक देती हैं।
RS-विशिष्ट स्टाइलिंग, जिसमें आक्रामक डिज़ाइन एलिमेंट्स शामिल हैं, जो इसे दमदार और स्पोर्टी बनाते हैं।
RS रूफ एज स्पॉइलर और RS-स्पोर्ट एग्ज़ॉस्ट सिस्टम, जो इसकी परफॉर्मेंस और स्टाइल को और बेहतर बनाते हैं।
नई 2-डायमेंशनल रिंग्स (लोगो) आगे और पीछे, जो इसे मॉडर्न ब्रांड पहचान देते हैं।
नई Audi RS Q8 – इंटीरियर

RS-विशिष्ट डिस्प्ले के साथ ऑडी वर्चुअल कॉकपिट प्लस, जो ड्राइविंग अनुभव को बेहतर बनाता है।
फ्रंट स्पोर्ट सीट्स प्लस, जो आरामदायक और प्रीमियम एक्सपीरियंस देती हैं।
एल्युमीनियम रेस और एंथ्रेसाइट इनलेज़, जो इंटीरियर को स्पोर्टी और एलिगेंट लुक देते हैं।
बैंग एंड ओल्फसेन 3D प्रीमियम साउंड सिस्टम, जो शानदार ऑडियो क्वालिटी प्रदान करता है।
एमएमआई टच रिस्पांस के साथ एमएमआई नैविगेशन प्लस, जिससे कंट्रोल आसान और नेविगेशन सहज बनता है।
एयर आयनाइज़र और फ्रैगरेंस फ़ंक्शन के साथ 4-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, जिससे केबिन का माहौल ताज़गीभरा रहता है।

रंगों के विकल्प

8 स्टैंडर्ड कलर ऑप्शन: माइथोस ब्लैक, ग्लेशियर व्हाइट, डेटोना ग्रे, अस्करी ब्लू, चिली रेड, साखिर गोल्ड, सैटेलाइट सिल्वर, वेटोमो ब्लू।
9 ऑडी एक्सक्लूसिव कलर विकल्प, जो इसे और भी खास बनाते हैं

इंटीरियर विकल्प

परफोरेटेड वैलकोना लेदर पैकेज जिसमें हनीकॉम्ब स्टिचिंग का खूबसूरत डिज़ाइन मिलता है।
मुंबई, 17 फरवरी 2025: जर्मनी की लग्ज़री कार निर्माता ऑडी ने आज भारत में अपनी हाई-परफॉर्मेंस लग्ज़री एसयूवी, ऑडी RS Q8 परफॉर्मेंस के लॉन्च की घोषणा की है। यह एसयूवी दमदार ताकत और बेहतरीन लग्ज़री का शानदार मेल है। अपनी जबरदस्त क्षमताओं और आकर्षक डिजाइन के साथ, यह परफॉर्मेंस एसयूवी सेगमेंट में नए मानक स्थापित कर रही है।

भारत में नई ऑडी RS Q8 परफॉर्मेंस की शुरुआती कीमत 2,49,00,000 रूपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इसके साथ 10 साल की मुफ्त रोड साइड असिस्टेंस का लाभ मिलता है। इसके अलावा, आकर्षक मेंटेनेंस और सर्विस पैकेज भी उपलब्ध हैं।

ऑडी इंडिया के प्रमुख, श्री बलबीर सिंह ढिल्लन ने कहा, "ऑडी RS Q8 परफॉर्मेंस का लॉन्च भारत में बेहतरीन परफॉर्मेंस कारें लाने की हमारी प्रतिबद्धता का एक अहम पड़ाव है। इसकी दमदार ताकत, शानदान स्टाइल और रोजमर्रा के इस्तेमाल की सहूलियत इसे उन ग्राहकों के लिए खास बनाती है, जो परफॉर्मेंस और लग्ज़री के बीच कोई समझौता नहीं करना चाहते। भारत में हमारे RS मॉडल्स को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, जिससे हमें अपने परफॉर्मेंस कार पोर्टफोलियो को और आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिली है। खासकर हमारे युवा ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है और ऑडी RS Q8 खरीदने वालों में लगभग आधे ग्राहक युवा हैं।"

मुख्य आकर्षण:

ड्राइव और परफॉर्मेंस:

इसमें दमदार 4.0 लीटर V8 TFSI इंजन है, जो 640 hp की पावर और 850 Nm का टॉर्क देता है, जिससे शानदार परफॉर्मेंस मिलती है।