अवैध तमंचा के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

अवैध तमंचा के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

  गाजीपुर/ पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा अपराध कीरोकथाम,वांछित अभियुक्तो, शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत , अपर पुलिस अधीक्षक नगर गाजीपुर व क्षेत्राधिकारी सैदपुर के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक सैदपुर के कुशल नेतृत्व मे,उ0नि0 हैदर असी मंसूरी मय टीम के साथ दिनांक-10.10.2022 को रात्रिगस्त मे मामूर थे कि जरिये मुखबिर की सूचना पर कस्बा सैदपुर एक व्यक्ति को तमन्चे कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया जिसकी पहचान अरमान पुत्र शमीम अहमद निवासी वार्ड नं0 09 राजीव नगर कस्बा व थाना सैदपुर गाजीपुर उम्र करीब 24 वर्ष के रूप मे हुई। अभियुक्त के पास से 01 अदद तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर, एक अदद मोबाईल एन्ड्राईड अप्पो व जामा तलाशी से 2630 रुपये नगद के गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है । अभियुक्त एक शातिर अन्तर्जनपदीय अपराधी है। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 0300/2022 धारा 3/25 आर्म्स ऐक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अन्य विधिक कार्यवाही सम्बन्धित थाने द्वारा प्रचलित है।