शिक्षा, स्वास्थ्य आम लोगों की पहुंच से बाहर है - अमेरिका सिंह यादव
गाज़ीपुर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ब्लॉक कमेटी बिरनो की बैठक कैंप कार्यालय गोपालपुर में हुई। राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि अमीरों गरीबों के बीच खाई चौड़ी होती जा रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य आम लोगों की पहुंच से बाहर है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। सत्तासीन दल इसे नियंत्रित नहीं कर पा रहा है। लोकसेवक अपने कर्तव्यों का पालन नहीं कर रहें है। लोगों की समस्याएं बढ़ती जा रही है। इस व्यवस्था को बदलने के लिए कम्युनिस्ट पार्टी जन संगठनों को मजबूत करना होगा। जिला सहसचिव राम अवध ने कहा कि वैचारिक, सैद्धांतिक आधार पर बना कम्युनिस्ट संगठन ही समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन कर सकता है। इसमें ब्लॉक मंत्री रामशब्द राम ने कार्यात्मक, संगठनात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत किया। जिस पर भूमिधर, खरपत्तन, अम्बिका चौहान, बब्बन यादव, गोपाल यादव, अशोक, अर्जुन चौधरी ने विचार प्रकट किया। पार्टी सदस्यता का अध्यक्षता वरिष्ठ नेता श्यामा प्रसाद राजभर ने किया


