मोदी सरकार अंग्रेजो के रास्ते पर चल रही है - अवधेश बागी

मोदी सरकार अंग्रेजो के रास्ते पर चल रही है - अवधेश बागी

कासिमाबाद: डोम मुसहर नट धरीकार बासफोर गरीब समाज पार्टी का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन मंगलवार को तहसील प्रांगण में आयोजित था ।इस अवसर पर अपनी मांगों को राज्यपाल से संबंधित पत्रक उप जिला अधिकारी राजेश प्रसाद को देकर शीघ्र पूरा करने की मांग किया। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश बागी मुर्दहवा ने कहा कि मोदी और योगी की सरकार डंका बजा रही है कि सभी योजनाएं देश हित में हैं मगर सभी योजनाएं पूंजी पतियों और बड़े लोगों के लिए हैं गरीब आज भी गरीब बना हुआ है। अमीर लोगों का धन बढ़ता जा रहा है यह सरकार अंग्रेज के द्वारा दिखाएं रास्ते पर चल रही है। आम जनता बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार से कराह रही है वही पूजीपति सामंती लोग ऐसो आराम की जिंदगी जी रहे हैं। जबकि डोम मुसहर नट धारिकार किसान मजदूर बनकर गरीबी की मार से पूरी तरह परेशान हैं । गरीबों का सुनने वाला कोई नहीं है । हमारे समाज को आज भी रहने के लिए जमीन नहीं है ।खुले आसमान में सोने के लिए विवश है। राशन कार्ड तक नहीं है। सरकार 80 करोड लोगों को फ्री में राशन देने की बात करती है। लेकिन डोम मुसहर नट धारिकार समाज को आज भी लाभ से वंचित है। बार-बार मांग करने के बाद भी कोई इस पर ध्यान नहीं देता है पीने के लिए पानी नहीं है । आयुष्मान कार्ड हमारे समाज को अब तक नहीं मिला है ।यह सरकार कैसे न्याय करेगी ।अंत में उप जिला अधिकारी राजेश प्रसाद को राज्यपाल से संबंधित पत्रक में राशन कार्ड के साथ 25 किलो प्रति यूनिट राशन दिया जाए ,मुफ्त में कपड़ा के साथ शिक्षा निःशुल्क किया जाय ,पढ़ने वाले बच्चों को उच्च स्तर तक की शिक्षा में छात्रवृत्ति मिले, स्मार्ट कार्ड बिजली पानी मुफ्त देने के साथ हर व्यक्ति का 5 लाख का किसान बीमा सरकार द्वारा कराने की मांग का पत्रक देकर कार्रवाई की मांग किया। उप जिला अधिकारी ने आश्वासन दिया के आपके सभी मांग से संबंधित पत्रक महामहिम राज्यपाल को जिलाधिकारी के माध्यम से भेज दिया जाएगा। अन्य जो भी समस्याएं हैं उसको निदान करने का प्रयास होगा।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद भास्कर ,उपाध्यक्ष बबलू बांसफोर,प्रदेश कोषाध्यक्ष लाल जी बांसफोर, महासचिव झकडी बांसफोर, मंडल अध्यक्ष नखडू बांसफोर , जिलाध्यक्ष प्रद्युमन बांसफोर,विधान सभा अध्यक्ष करमचंद बांसफोर सहित सैकड़ो महिलाएं व पुरुष शामिल रहे