अवैध रूप से मिट्टी खनन में हुई कार्यवाही
गाजीपुर कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र में कई दिनों से ग्रामीणों के द्वारा अवैध रूप से हो रहे मिट्टी खनन की शिकायतें की जा रही थी। गुरुवार की देर शाम सूचना पाकर तहसील तिराहे पर पहुंचे एसडीएम वीर बहादुर यादव ने मौके से दो ट्रैक्टर ट्राली पर मिट्टी लदे पाया गया जिसे सीज करने के लिए पुलिस को निर्देशित किया। मालूम हो कि शासन के द्वारा मिट्टी खनन को पूर्णतया रोक लगा दी गई है। किसानों की भूमि समतलीकरण में जो उपयोग होने वाली मिट्टी के लिए ही सक्षम अधिकारी द्वारा आदेश मिलने के बाद मजदूरों के जरिए मिट्टी खनन किया जाना है लेकिन उसके बावजूद खनन माफियाओं के द्वारा अवैध रूप से मिट्टी खनन का कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा था। एसडीएम द्वारा इस कार्रवाई से मिट्टी खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।
इस सम्बन्ध में कासिमाबाद एसडीएम वीर बहादुर यादव ने बताया कि किसी भी दशा में तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी खनन का कार्य नहीं होने दिया जाएगा


