भाजयुमो करेगा युवा चौपाल कार्यक्रम आयोजित

भाजयुमो करेगा युवा चौपाल कार्यक्रम आयोजित

नोएडा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के स्वर्णिम 10 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, इस अवसर पर युवाओं को भाजपा से जोड़ने के लिए प्रदेश भर में ग्राम पंचायत स्तर पर युवा चौपाल कार्यक्रम किए जा रहे है।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष राम निवास यादव ने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा ने निर्णय लिया है कि पूरे प्रदेश में 24 फरवरी से 5 मार्च 2024 तक प्रत्येक जिले में ग्राम पंचायत व वार्ड स्तर पर 35,000 से ज्यादा स्थानों पर युवा चौपाल के कार्यक्रम आयोजित किए जाए।

युवा चौपाल मे 18 वर्ष से 35 वर्ष के 20 लाख युवाओं को जोड़ा जाएगा, युवा चौपाल के कुशल क्रियान्वयन के लिए प्रदेश भर के प्रत्येक मंडल में एक विस्तारक की योजना की गई, प्रत्येक कार्यक्रम में कम से कम 50 युवाओं की उपस्थिति रहेगी।

भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी अर्पित मिश्रा ने बताया कि नोएडा महानगर में आठो मंडलों में विस्तार की योजना बनाई गई है और मंडल कार्यशाला करके युवा चौपाल कार्यक्रमों के स्थान चिन्हित किए गए है। युवा मोर्चा नोएडा महानगर सभी आठ मंडलों में 20-20 युवा चौपाल कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। युवा चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से युवा मोर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 वर्षों के स्वर्णिम कार्यकाल की उपलब्धियां से युवाओं को अवगत कराएगा।

प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश भाजयुमो सह कोसाध्यक्ष नरेंद् भाटी, जिला उपाध्यक्ष नवीन मिश्रा, मंडल संयोजक शिवम पाठक, देवेश मिश्रा उपस्थित रहे।