79 बच्चो पर लाखो खर्च फिर भी आलम यह
गाजीपुर बिरनो विकास खंड क्षेत्र के गन्नापुर गांव के फोरलेन के समीप स्थित प्राथमिक विद्यालय पर अव्यवस्थाओं का अंबार लग गया है। विद्यालय पर बच्चो के लिए बने शौचालय का आलम यह है की नवनिर्मित शौचालय का दरवाजा टुटा हुआ है और शौचालय मे पानी का व्यवस्था ना के बराबर है क्युंकी टंकी टोटी टुट चुका है साथ ही गंदगी का भरमार है बच्चो ने बताया की शौच करने के लिए पुराने

शौचालय मे जाना पङता है । विद्यालय में मात्र 79 छात्रों का नामांकन है। जिसमे एक मे 24 , दो मे 11, तिन मे 17 , चार मे 20 ,पांच मे मात्र 7 छात्र छात्राएं है इनके लिए एक प्रधानाध्यापक चंद्रभान गुप्ता, एक सहायक अध्यापिका प्रतिमा गुप्ता, सहित दो शिक्षामित्र सुमित कुमार श्रीवास्तव, कमलेश कुमार मिश्र की तैनाती है। विद्यालय पर सफाई कर्मचारी के नही आने पर रसोईंया ही साफ सफाई करती है प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रभान गुप्ता ने बताया की विद्यालय ग्राम

प्रधान द्वारा सफाई कर्मचारी को नहीं भेजा जाता है जिसके फलस्वरूप साफ सफाई के लिए अपनी पॉकेट से पैसा खर्च कर कराया जाता है और प्राथमिक विद्यालय के अंदर इंडिया मार्का हैंडपंप लगा हुआ है जिसका उपयोग विद्यालय से बाहर के स्थानीय लोग करते हैं विद्यालय बंद होने के बाद भी विद्यालय में मौजूद रहते हैं और बकरी को लाकर विद्यालय प्रांगण में खिलाते हैं अगर हम गेट का ताला मार कर विद्यालय को बंद करते हैं तो वह ताला को तोड़कर विद्यालय में प्रवेश करते हैं

और टंकी की टोटी सहित विद्यालय में नुकसान भी पहुंचाते हैं जब इस बाबत ग्राम प्रधान नबी उल्लाह खान से संपर्क साधा गया तो उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय के अंदर की साफ-सफाई और जो भी समस्याएं हैं उस पर बहुत जल्द कार्य कराया जाएगा।


