बिरनो क्षेत्र के ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई संपन्न
गाज़ीपुर - बिरनो स्थानीय ब्लॉक सभागार में आज गुरूवार को क्षेत्र पंचायत व ग्राम प्रधान सदस्यों की बैठक ब्लाक प्रमुख राजन सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।इस दौरान ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह सहित ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित अन्य अधिकारियों ने क्षेत्र के विकास कार्यों पर मंथन किया गया।इस मौके पर प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी राजेश यादव ने पिछले वित्तीय वर्ष में ग्राम पंचायत ,क्षेत्र पंचायत द्वारा कराए गए कार्यों को पटल पर रखा। बताया गया कि गांव में नाली ,इंटरलॉकिंग ,आरसीसी, पौधारोपण के माध्यम से गांव में नई क्रांति आई है। वहीं क्षेत्र में पंचायत के अवरुद्ध विकास कार्यों को सफल कराए जाने का निर्णय लिया गया। वृद्धा पेंशन ,निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन, 15वां वित्त एवं राज्य वित्त योजनाओं पर विचार किया गया।कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख राजन सिंह ने कहा कि सभी ग्राम पंचायत क्षेत्र के बीडीसी सदस्यों से विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे गए हैं। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों से निस्वार्थ भाव से कार्य करने तथा ग्रामीण क्षेत्र में विकास करने की बात कही। उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। जब तक अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ नहीं पहुंचेगा तो सरकार की मंशा पूरी नहीं होगी। कार्यक्रम का संचालन कर रहे सचिंद्रनाथ उर्फ लल्लन सिंह ने कहा कि कुल 145 प्रस्ताव मिले हैं। ब्लॉक क्षेत्र में कमेटी बनाकर विकास कार्यों को कराया जाएगा। इस मौके पर पुर्व प्रमुख सुभाष गुप्ता अभिमन्यु सिंह मन्नू , राजेन्द्र यादव पप्पू, विनोद गुप्ता ग्राम प्रधान , देवेंद्र यादव मटरु ,अजीत सिंह ,प्रमोद सिंह ,रोहित यादव, अशोक कुशवाहा ,धनंजय प्रजापति ,चंद्रभान राजभर , अखिलेश सिंह,शैलेंद्र कुशवाहा, विनोद पटेल ,भीष्म सिंह ,आनंद कुमार सिंह,रानी विश्वकर्मा, दीपक गौड़,रामचरन यादव, आदि क्षेत्र पंचायत व ग्राम प्रधान उपस्थित रहे


