बिरनो प्रमुख राजन सिंह ने किया ध्वजारोहण, दिया संदेश

बिरनो प्रमुख राजन सिंह ने किया ध्वजारोहण,  दिया संदेश

  गाजीपुर विरनो. स्थानीय ब्लाक परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ब्लाक प्रमुख ने झंडा फहराया और वीर सपूतों के नाम से नारा लगाया। राष्ट्रीय गान के बाद ब्लाक प्रमुख राजन सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने से पहले ब्लाक परिसर में स्थित शहीद निरंजन राजभर की मूर्ति पर मालार्पण कर उन्हे नमन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा एकता में बल होता है हम एक रहकर समाज में विकास कर सकते हैं जब फूट पड़ती है तो विनाश के पद पर अग्रसर होने का काम करते हैं सामाजिक विकास कार्यों में हमें हमेशा

मिलजुलकर साथ रहना चाहिए जिस प्रकार   गुलामी से छुटकारा कराने के लिए भगत सिंह. चंद्रशेखर आजाद. सुभाष चंद्र बोस. खुदीराम बोस जैसे क्रांतकारियों ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ अपनी जान की बाजी लगाकर अंग्रेजों के बेड़ियों से भारत माता को मुक्त कराया। उन वीर स्पूतों को हम नमन करते हैं। आज उनके ही बलिदान से सब कुछ देखने को मिल रहा है। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी अनुराग राय. अकाउटेंट गोपाल श्रीवास्तव. समस्त ग्राम पंचायत अधिकारी. कर्मचारियों के साथ साथ तेजप्रताप सिंह. अमित सिंह. प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू गुप्ता. सहित अन्य गणमान्य लोग भी सम्मिलित रहे।