बिरनो क्षेत्र में नहीं थम रहा अवैध रूप से मिट्टी खनन का कार्य
गाज़ीपुर। बिरनो क्षेत्र में मिट्टी माफियाओं के द्वारा लगातार मिट्टी का अवैध खनन। का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। बिरनो थाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा खनन का कार्य जयरामपुर, विजापतपुर, इनवा, बिरनो, तिलेसणा, बीबीपुर, परवा, महमदपुर, मठिया, सहित आधा दर्जन गांव के खेतिहर जमीन से खनन माफियाओं के द्वारा जमीन मालिक को प्रलोभन देकर बड़े पैमाने पर मिट्टी की कटाई की जा रही हैं। खनन माफिया एवं भू माफियाओं की मिलीभगत से गरीब किसान की जमीन पर अवैध तरीके से खुलेआम मिट्टी काटी जा रही है। बीते कुछ दिन पूर्व ही मीडिया में प्रकाशित खनन माफियाओं द्वारा मिट्टी कटाई की खबर को प्रमुखता से छापने के बाद कासिमाबाद में एस डी एम द्वारा सख्ती दिखाई गई थी, हालांकि प्रशासन एवं विभाग द्वारा छापेमारी के पूर्व खनन माफिया मौके से फरार हो जाते चले आ रहे है । गुरुवार को भी अवैध तरीके से तिलेशणा पंचायत में निम्न एंव मध्यमवर्गीय किसान के सामने जब खनन माफिया एवं मिट्टी माफियाओं के द्वारा मोटी रकम की पेशी की जाती है तो बेबस किसान जमीन से मिट्टी काटने की अनुमति दे देते हैं। नाम ना छापने के शर्त पर स्थानीय नागरिक ने बताया कि खनन माफिया एवं मिट्टी माफियाओं द्वारा मिट्टी की स्थानीय ईट भट्टा मालिकों को सप्लाई करने में किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। साथ ही गांव में बनाए गए पीसीसी सड़क को भी ट्रैक्टर चलने के कारण कमजोर कर दिया गया है। जिसे लेकर स्थानीय नागरिक चिंतित है। लेकिन मिट्टी माफियाओं की दबंगई के सामने बेबस हो जाते हैं। आश्चर्य की बात यह है कि स्थानीय पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचने से पहले जेसीबी संचालक मय ट्रैक्टर और जेसीबी के साथ फरार हो जाते हैं वही रात के अंधेरे में फिर से खनन के कार्यों में झुक जाते हैं आलम यह है कि पहाड़ की तरह मिट्टी खनन करके लगभग आधा दर्जन जगहों पर मिट्टी इकट्ठा किया जा चुका है लेकिन पुलिस और खनन विभाग की नजर से बार-बार बच रहे हैं खनन माफिया।
इस संबंध में खनन अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि अवैध खनन की सूचना प्राप्त हुई है और बहुत जल्द अवैध खनन में लगे हुए लोगों के ऊपर कड़ी कार्यवाही की जाएगी फिलहाल एक जेसीबी संचालक जो अवैध रूप से मिट्टी खनन में लगा हुआ था उस पर कार्यवाही की जा रही है।


