विश्व पुस्तक मेले में पुस्तकों के विमोचन, साहित्यिक व रचनात्मक कार्यक्रमों की धूम
नई दिल्ली: विश्व पुस्तक मेला, 2026 के दौरान हर रोज जहां विभिन्न विषयों की पुस्तकों के विमोचन हो रहे हैं वहीं नेशनल बुक ट्रस्ट के तमाम पवेलियन और मंचों पर कहानियाँ, रचनात्मकता और वैश्विक स्वर के कार्यक्रम हुए। इस दौरान इंडिया नेटबुक्स के स्टॉल पर अब तक करीब 15 पुस्तकों का विमोचन हुआ है। प्रकाशक चेयरमैन डॉ. संजीव कुमार और निदेशक डॉ. मनोरमा पिछले 8 वर्षों से प्रकाशन के माध्यम से देश विदेश के लेखकों और साहित्यकारों की रचनाओं को सुधी पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
विश्व पुस्तक में इंडिया नेटबुक्स स्टॉल पर किताबों की दुनिया में इंडिया नेटबुक्स स्टॉल पर लालित्य ललित, श्याम सखा, लक्ष्मी शंकर वाजपेई, संतोष श्रीवास्तव आदि काव्य संग्रह 'कवि के मन से', अश्विनी केगांवकर की 'अल्प स्वल्प', अनिल गोयल की 'एक थी लड़की उर्फ वे कुछ पल', मीनू मीना सिंह की 'मीनू सतसई' का विमोचन हुआ। साहित्यकारों में डॉ. संजीव कुमार, गिरीश पंकज, लीलाधर मंडलोई, नेशनल बुक ट्रस्ट के साहित्यकार लालित्य ललित, आचार्य राजेश कुमार, रणविजय राव, व्यंग्यकार सुभाष चंदर, दिविक रमेश, डॉ. हरिसिंह पाल, डॉ. पूर्ण चंद टंडन आदि पुस्तकों के विमोचन में शामिल रहे।
फ्लाइट ड्रीम्स प्रकाशन की "देवव्रत" – कालजयी योद्धा की वीरगाथा” का विमोचन
पुस्तक मेला में फ्लाई ड्रीम्स के स्टॉल पर लेखक प्रभात सिन्हा की पुस्तक देवव्रत का विमोचन हुआ। प्रभात सिन्हा ने बताया कि पुस्तक में महाभारत के मुख्य व्यक्तित्व “देवव्रत – कालजयी योद्धा की वीरगाथा” केवल एक कथा नहीं, बल्कि धर्म, संयम और त्याग की अमर पुनर्गाथा है। फ्लाई ड्रीम्स के प्रकाशक मिथलेश गुप्ता ने कहा कि हिंदी भाषा को रोचक बनाने के लिए पुस्तक में कुछ अलग हटके क्लेवर है। इस मौके पर अनिरुद्ध गौड़, शोभा शर्मा, विशाल तिवारी आदि रहे। इसके अलावा अद्विवक प्रकाशन से लेखक मनीष आवले चौगांवकर की पुस्तक तुहिन बूंदे झरे का विमोचन साहित्यकार दिविक रमेश ने किया।
नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा आयोजित पुस्तक मेले का हर वर्ष सभी को उत्सुकता से इंतजार रहता है। इससे न केवल प्रकाशक अपनी पुस्तकों को विश्व पटल पर प्रस्तुत करते हैं वल्कि लेखक और पाठकों का यह एक बहुत बड़ा महाकुंभ है। मेले में सभी को बेहद सुविधा रही हैं। इस बार पुस्तक मेले में फ्री एंट्री ने भी पुस्तक प्रेमियों को प्रोत्साहित किया है।


