बुक्स एक्सचेंज फेयर 2 अप्रैल को
नोएडा। गौतमबुद्धनगर पेरेंट्स वेल्फेयर सोसाइटी (जीपीडब्ल्यूएस) द्वारा आयोजित बुक्स एक्सचेंज फेयर 2023 के तृतीय चरण के लिए एक्सप्रेस-वे पर स्थित जेनेसिस ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने दूसरे स्कूलो के ज़रूरतमंद विद्यार्थियों के लिए अपनी पुस्तकें दान की।

जीपीडब्ल्यूएस के संस्थापक मनोज कटारिया ने बताया कि जेनेसिस ग्लोबल स्कूल की ज्योत्सना बत्रा ने उन्हें फोन करके बताया कि उनके स्कूल के कुछ विद्यार्थी दूसरे स्कूलो के जरूरतमंद विद्यार्थियों को अपनी पुस्तकें देकर उनका सहयोग करना चाहते हैं।
विद्यार्थियों ने जीपीडब्ल्यूएस के पदाधिकारियों से बुक्स एक्सचेंज फेयर के आयोजन से संबंधित विषय पर पूर्ण जानकारी प्राप्त की तथा साथ ही फोनरवा के कार्यकलाप संबंधित जानकारी हासिल की। गौरतलब है कि आगामी रविवार (26 मार्च) के स्थान पर तृतीय चरण (2 अप्रैल) को आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर फोनरवा के महासचिव के के जैन के साथ जी पी डब्ल्यू एस की कोषाध्यक्षा गीता विद्यार्थी, मधु सिंह, ज़रीना, अनुज, वरुण आदि उपस्थित थे।


