विधुत विभाग की लापरवाही से हुई भैंस की मौत
नोएडा। बरौला गाँव में महरून पत्नी रफ़ीक का गरीब परिवार रहता है जो भैंस पालकर और दूध बेचकर अपने परिवार का गुज़ारा करती है अभी 10 दिन पहले ही उसने किश्तों में एक भैंस ख़रीदी थी लेकिन विधुत विभाग की लापरवाही की वजह से उसकी मौत हो गई जिसकी पीड़ित परिवार से सूचना मिलने पर हमारी भाकियू भानु की टीम मौक़े पर पहुँची।

प्रदेश महासचिव चौधरी चौधरी बी.सी. प्रधान ने बताया कि जैसे हमें पता लगा तो हमने अधिकारियों को सूचना दी लेकिन एसडीओ कपिल मुनि अपने विभाग की गलती मानने को तैयार नहीं हुए लेकिन जब हमने समझाया कि तुम्हारे खुले तारों की वजह से उसकी भैंस की जान चली गई है और उसके परिवार की रोज़ी रोटी छिन गई तो उन्होंने अपनी गलती मानी और मौक़े पर जल्द पहुँचने का वादा किया लेकिन काफ़ी समय तक इंतज़ार करने पर कोई नहीं आया तो हमारे सभी लोग रोड पर बैठने चल दिये फिर मौक़े पर चौकी इंचार्ज बरौला मनोज कुमार ने पहुँच कर स्थिति को सँभाला और अधिकारियों से वार्ता कर जल्द पहुँचने का आश्वासन दिया उसके बाद जेई नितेश यादव मौक़े पर पहुँचे और जेई सहाब ने पूरी ज़िम्मेदारी से 15 दिन में गरीब परिवार को मुआवज़ा दिलाने का आश्वासन दिया। अगर गरीब परिवार को तय समय पर मुआवज़ा नहीं मिला तो हमें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा जिसकी पूरी ज़िम्मेदारी विधुत विभाग की होगी ।
इस मौक़े पर महानगर अध्यक्ष राजबीर मुखिया, उपाध्यक्ष रहीसुद्दीन, परिवहन मंत्री ओमप्रकाश गुर्जर, महासचिव अनिल बैसोया, सचिव महेश तंवर , सचिव अनिल प्रजापति, अनिल चौधरी, चंद्रपाल सांवनिया, महेंद्र चौहान , देशा चौहान, महरूद्दीन ,रफ़ीक , काले, बिल्लू, मोहित इत्यादि लोग मौजूद रहे।


