इंडस्ट्रीज और प्रदूषण से संबंधित समस्या पर की चर्चा
नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिशन के चैप्टर चेयरमैन नवीन गुप्ता और उत्सव शर्मा ने क्षेत्रीय अधिकारी उ0 प्र0 प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से हुई भेंटवार्ता में अवगत कराया कि सीआईएस वाले जो घुमते रहते है वह भी प्रदुषण का अहम मुददा है और छोटी छोटी इंडस्ट्रीज के अन्दर प्रदूषण विभाग सक्रिय होगा तो कैसे इंडस्ट्रीज चलेगी। इंडस्ट्रीज और प्रदूषण से संबंधित जो भी समस्या थी उसके बारे में संज्ञान लिया गया ।

उत्सव शर्मा क्षेत्रीय अधिकारी ने आश्वासन दिलाया कि बहुत जल्द ही आपकी समास्या का समाधान किया जायेगा। और सभी बिदुओं को उधोग बंधु की बैठक में भी उठाया जायेगा।
बैठक में आईआई के चैप्टर चेयरमैन नवीन गुप्ता, उपाध्यक्ष निर्मल कांत गोयल, सीईसी मनीष गुप्ता, अंकित गुप्ता, सुनीता प्रधान उपस्थित रहे ।


