चोरी की मोटर साइकिल व अवैध तमंचा के साथ दो गिरफ्तार

चोरी की मोटर साइकिल व अवैध तमंचा के साथ दो गिरफ्तार

गाजीपुर थाना मरदह पुलिस द्वारा 2 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार मौके से 1 अदद नाजायज देशी तमंचा ,1 अदद मोटरसाईकिल, 01 अदद धारदार चाकू तथा 02 मोबाईल फोन बरामद किया गया। 

    पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह गाजीपुर के आदेश के क्रम में अपराध व अपऱाधियो के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद निकट पर्यवेक्षण में आज रविवार को दोपहर में हैदरा सर्विस लेन के ग्राम हैदरगंज थाना मरदह जनपद गाजीपुर से दो अभियुक्त 1. उमेश राजभर पुत्र नकुल राजभर ग्राम आरीपुर थाना नोनहरा जिला-गाजीपुर व 2. अरुण राजभर पुत्र मनई राजभर ग्राम आरीपुर थाना नोनहरा जिला गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उमेश राजभर के कब्जे से एक अदद डबल बैरल देशी नाजायज तमंचा 315 बोर व दो चक्र कारतूस 315 बोर व एक अदद मोबाइल तथा अरुण राजभर के कब्जे से एक अदद चाकू नाजायज व एक अदद की-पैड मोबाइल एक अदद मोटरसाईकिल बिना नम्बर प्लेट बरामद किया गया है। इस संबंध में राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्यवाही की जा रही है।