तिलक से लौट रहे युवको की अनियन्त्रित मोटरसाइकिल भिङी, दो की मौत दो घायल
गाजीपुर। मरदह थानाक्षेत्र के बगही राजभर बस्ती अभय राजभर 22, चंदन राजभर 23 की शनिवार रात हादसे में मौत हो गई। स्थानीय की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे ले लिया वहीं घायल युवको को जिला अस्पताल के लिए भेज दिया ।
बगही निवासी समाजसेवी कमलेश राजभर ने बताया कि उनके गांव के रामबचन राजभर के घर से तिलक बुजुर्गा गांव निवासी शिवमुनी राजभर के यहां गया हुआ था तिलक का कार्यक्रम खत्म होने के बाद रात मे तिलक मे गये युवक बगहीं निवासी चंदन राजभर 22 पुत्र सज्जन राजभर, अभय राजभर 21 पुत्र मुन्ना राजभर, गौतम राजभर 22 पुत्र रामबचन राजभर, गोलू राजभर 21 पुत्र जयराम राजभर रात्री मे ही लगभग 12 बजे दो मोटरसाइकिल से घर के लिए निकल पङे अभी वह नगवां चट्टी के पास पहुंचे ही थे की दोनो की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर आपस मे टकरा गई हादसा इतना बङा था मौके पर ही अभय राजभर व चंदन राजभर की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दो युवक बुरी तरह घायल हो गए स्थानीय लोगों की सुचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों युवको को जिला अस्पताल ले आई जहां डाक्टरों ने दो युवको को मृत घोषित कर दिया और दो युवकों की हालत नाजुक बनी हुई है खबर पाकर पहुंचे परिजनो के आग्रह पर घायल युवकों को मऊ स्थित एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद से ही पुरे गांव मे मातम छाया हुआ है वही कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


