डीएवी पब्लिक स्कूल मे मनाया गया पृथ्वी दिवस

डीएवी पब्लिक स्कूल मे मनाया गया पृथ्वी दिवस

पृथ्वी दिवस के अवसर पर नन्हे कर्णधारों ने लिया वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प 

नोएडा। डीएवी पब्लिक स्कूल मे पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया  । जिसमें छात्रों ने  पृथ्वी दिवस मनाने की परंपरा के कारण और ढंग का परिचय आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया । कविता वाचन एवं लघु नाटिका के द्वारा पृथ्वी की विशेषताओं को वर्णित किया गया  साथ ही साथ उसके संरक्षण का भी संदेश दिया ।बच्चों के  रंग -बिरंगे परिधानों में अपने नृत्य के द्वारा कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिये l

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम द्वारा इस दिवस को जीवंत बनाया गया।

विद्यालय की  प्रधानाचार्या श्रीमती चित्राकांत तथा  सभी अध्यापकों ने  छात्रों को वृक्ष  लगाने और उपहार में पौधे देने  की सलाह देते हुए शुभकामनाएँ दी ।विद्यालय में ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में  सांस्कृतिक व सामाजिक परंपराओं के प्रति छात्रों में सजगता उत्पन्न करने में सफल भूमिका निभाते हैं। रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने पृथ्वी दिवस मनाने की परंपरा के कारण और ढंग का परिचय आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया । कविता वाचन एवं लघु नाटिका के द्वारा पृथ्वी की विशेषताओं को वर्णित किया गया  साथ ही साथ उसके संरक्षण का भी संदेश दिया। बच्चों के  रंग -बिरंगे परिधानों में अपने नृत्य के द्वारा कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिये।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम द्वारा इस दिवस को जीवंत बनाया गया।

विद्यालय की  प्रधानाचार्या चित्राकांत तथा  सभी अध्यापकों ने  छात्रों को वृक्ष  लगाने और उपहार में पौधे देने की सलाह देते हुए शुभकामनाएँ दी । सभी विद्यार्थियों ने आज शपथ भी ली कि  धरती को हरा भरा  रखेंगे  तथा कूड़ा नहीं फैलाएंगे। विद्यालय में ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में  सांस्कृतिक व सामाजिक परंपराओं के प्रति छात्रों में सजगता उत्पन्न करने में सफल भूमिका निभाते हैं।