चुनाव का पर्व कार्यक्रम का हुआ आयोजन, वोट प्रतिशत बढ़ाने पर हुआ विचार विमर्श

चुनाव का पर्व कार्यक्रम का हुआ आयोजन, वोट प्रतिशत बढ़ाने पर हुआ विचार विमर्श

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष वर्मा के सानिध्य में आज चुनाव का पर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने कहा कि हम गौतमबुद्ध नगर का वोट पर्सेंटेज कैसे बढ़ा सकते हैं इसके बारे में हमें विचार विमर्श करना चाहिए। सभी आए हुए उद्योग व व्यापारिक घरानों के प्रतिनिधियों से जिलाधिकारी ने सुझाव माँगे कि हम किस प्रकार अधिक से अधिक कर्मचारियों से वोट डलवा सकते हैं और इस बार का वोट प्रतिशत बढ़ा सकते हैं।

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि हमें इस बार वोट डालने अकेले नहीं जाना है हमें कम से कम एक व्यक्ति को अपने साथ लेकर जाना है जिससे कि हम वोट पर्सेंटेज बढ़ाकर अपने देश की सेवा कर सकें हो रही है उन्होंने आगे कहा कि हमें सभी पोलिंग बूथ पर सेल्फी पॉइंट  बनाकर लोगों को आकर्षित करना चाहिए जिससे वो अधिक से अधिक वोट देने के लिए संकल्पबद्ध हो।

प्रदेश महामंत्री प्रवीन गर्ग ने कहा कि हम अपने कर्मचारियों का एक दिन का वेतन न काटें और जो भी वोट देकर आये उसे एक दिन का एक्स्ट्रा वेतन देकर  वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने में मदद कर सकते हैं l

NEA अध्यक्ष विपिन मल्हन ने कहा कि हम पुरज़ोर कोशिश करेंगे कि इस बार वोटिंग प्रतिशत बढ़ायी जाए जिसके लिए हमें जैसे प्रचार करना होगा हम सरकार के साथ मिलकर कार्य करेंगे l

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर प्रदेश में मिसाल बनना चाहिए और उसे मिसाल बनाने के लिए आप सब को पुरज़ोर मेहनत करनी पड़ेगी l

उद्योग से जिला उपायुक्त अनिल कुमार ने कहा कि अब हम बैनर और पोस्टर के द्वारा लोगों को जागरूक करें l