यूरो किड्स ने मनाया वार्षिकोत्सव, ग्रेजुएशन सेरेमनी का हुआ सफल आयोजन
ग्रेनो वेस्ट। यूरोकिड्स ,इकोविलेज 1 में वार्षिकोत्सव और ग्रेजुएशन डे
का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्ले ग्रुप से लेकर यूरो सीनियर कक्षा तक के बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में नन्हे कलाकारों ने मंच पर अपने विभिन्न प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ बच्चो ने योगा का भी कुशल प्रदर्शन किया। प्रोग्राम के मुख्य अतिथि गिरीश कुमार (मीडिया एडवाइजर, सीआईडीसी कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री, नीति आयोग) थे। मिस वान्या व्यास को स्टूडेंट ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला।
नन्हे उभरते कलाकारों के लिए यह कार्यक्रम बहुत ही उत्साहवर्धक रहा जिसमे सभी बच्चो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।


