लोक गायक ब्रहमपाल नागर संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित

लोक गायक ब्रहमपाल नागर संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित

नोएडा। लोक गायक ब्रहमपाल नागर को लखनऊ स्थित राजभवन के सभागार में उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्बारा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया!  पुरूस्कार मिलने के उपरांत लोक गायक ब्रहमपाल नागर नें बताया कि यह पुरूस्कार रागनी जगत के लिए एक महान उपलब्धि हैं जो की प्रथम बार किसी रागनी गायक को दिया गया है।

यह पुरूस्कार मुझे उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं समाज में फैली कुप्रथाओं एवं नशामुक्ति सहित अन्य समाज सुधारक रागनी गायन एवं उत्तम रचनाओं के लिए दिया गया है मैं महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश सरकार एवं संगीत नाटक अकादमी का हृदय से आभार ब्यक्त करता हूँ! तथा जो जनता जनार्दन आज तक मुझे प्यार और आशीर्वाद देती है उन सबको अपने पुरूस्कार का श्रेय देता हूँ!