भङसर से वेदविहारी पोखरा तक मार्ग हुआ खस्ताहाल, राहगीर परेशान

गाजीपुर-बिरनो भङसर बाजार से वेदविहारी पोखरा तक सड़क राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क इतनी बदहाल बनी हुई है जहां से पैदल गुजरना भी लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। जिसकी कई बार शिकायत के बावजूद भी संबंधित विभाग के अधिकारियों ने सड़क की ओर कोई ध्यान नहीं दिया।भङसर ग्रामीण विपिन चौरसिया, श्याम सुंदर राजभर, प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव, संजीत जायसवाल, राहुल चौरसिया सहित अन्य का कहना है कि सड़क में बने गहरे गड्ढे निरंतर हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं। जिसमें दोपहिया वाहन चालक चोटिल व बड़े वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। राहगीरों के लिए सड़क भारी परेशानी का सबब बनी हुई। अब बरसात के दिन में सड़क में बने गहरे गड्ढों में पानी जमा हो जाता है। जबकि सूखी सड़क पर धूल के गुब्बार उड़ते रहते हैं। उन्होंने बताया कि यह रास्ता कासिमाबाद, बलिया जाने के लिए और और उधर के लोगो को बनारस आजमगढ जाने के लिए बहुत आसान रास्ता है। बिहरा, सुल्तानपुर ,चौराबोझ के आसपास के ग्रामीण अक्सर इसी सड़क से गुजरते हैं, लेकिन सड़क की दयनीय स्थिति राहगीरों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है।

 लेकिन ग्रामीणों द्वारा कई बार शिकायत के बावजूद भी अधिकारियों ने उनकी समस्या का समाधान नहीं किया। बावजूद भी उनकी सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई है। उन्होंने प्रशासनिक विभागीय अधिकारियों से सड़क को जल्द बनाए जाने की मांग की है, ताकि सड़क पर राहगीरों को कोई परेशानी हो।