पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल पाण्डेय के जन्मदिवस पर अनूठी पहल
दुल्लहपुर -गाज़ीपुर
स्वर्गीय कमला पांडेय इंटरमीडिएट कॉलेजअमारी दुल्लहपुर गाजीपुर के प्रबंधक पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल पांडेय का जन्मदिन विद्यालय परिवार ने छात्राओं को अमरूद के पौध वितरण करके मनाया lविद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती रैना भारद्वाज ने बताया कि इस विद्यालय की परंपरा रही है कि हम विद्यालय के किसी भी सहयोगी ,अध्यापक, प्रधानाचार्य या कर्मचारी के जन्मदिवस को यादगार बनाने के लिए राष्ट्र को समर्पित कार्यक्रम का क्रियान्वयन करवाते हैं, जिससे छात्र छात्राएं प्रेरित हो और उनके अंदर राष्ट्रप्रेम पर्यावरण प्रेम एवं अपनी मातृभूमि के स्वच्छता एवं देखभाल के प्रति जागरूकता पहले फैले lकार्यक्रम के तहत कक्षा 11 एवं 12 की छात्राओं को 101 फलदार अमरूद के वृक्ष वितरित किए गए lविद्यालय की उपप्रधानाचार्य सुमन यादव ने छात्राओं से वृक्ष लगाकर उसकी देखभाल करने का तरीका बताया तथा परिजनों से उस पौधे की देखभाल की अपील किया lउपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए पीके सर ने बताया कि वृक्ष हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है जो वर्षा, ऑक्सीजन के साथ पर्यावरण संरक्षण में सहायक है lउपस्थित लोगों में डॉ शिप्रा दुबे, शिवानी पंडित ,अजय पांडे, अमित दुबे ,अभिषेक पांडे ,चंद्रिका सोनकर आदि लोग उपस्थित रहेl


