पुलिस कप्तान ने लिया एक्शन, गिरी गाज
गाजीपुर-नवागत पुलिस कप्तान रोहित पी बोत्रे जैसा लोगों ने अनुमान लगाया था उस अनुमान पर खरे उतरते दिख रहे है।कप्तान के आने से पहले तमाम लोगों ने अनुमान लगया था कि यंग कप्तान आवश्यकता से अधिक कड़क होगा वह अब दिखने लगा है।एक ही झटके मे रजा़गंज पुलिस चौकी के सभी आरक्षियों को पुलिस लाइन भेजने के बाद बुधवार के दो चौकी प्रभारी व दो उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया है। पुलिस अधीक्षक ने गोराबाजार चौकी प्रभारी अमित कुमार पांडेय को रजागंज चौकी इंचार्ज बनाया है। इसके अलावा शहर कोतवाली के रजदेपुर चौकी प्रभारी सुनील कुमार शर्मा को गोराबाजार चौकी इंचार्ज , मरदह थाना के उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह को जमानियां कोतवाली के देवरिया चौकी प्रभारी बनाया है। साथ ही सदर कोतवाली के उपनिरीक्षक फूलचंद पांडेय को खानपुर थाना के सिधौना चौकी प्रभारी बनाया है।


