भङसर नहर के पास डीसीएम और मोटरसाइकिल मे जोरदार टक्कर, मोटर साइकिल सवार की दर्दनाक मौत

भङसर नहर के पास डीसीएम और मोटरसाइकिल मे जोरदार टक्कर, मोटर साइकिल  सवार की दर्दनाक मौत

गाजीपुर बिरनो थाना क्षेत्र के अंतर्गत भङसर नहर के पास आज सुबह तङके लगभग 7 बजे डीसीएम और मोटर साइकिल में टक्कर हो गया। जिसमें मोटर साइकिल सवार का घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रेम राम 27 पुत्र लालजी राम निवासी पङिता थाना मरदह किसी जरूरी काम से गाजीपुर की तरफ से मऊ को जा रहा था बीच में डायवर्जन होने के कारण वह विपरीत दिशा जा रहा था तभी मऊ के तरफ से तेज रफ्तार में आ रही डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । वही डीसीएम को छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया ।चश्मदीदों ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार कान में ईयर फोन लगाये हुआ था । घटना की जानकारी मिलते हैं बिरनो थाना अध्यक्ष संतोष कुमार अपने मय हमराहियो के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही डीसीएम को भी अपने कब्जे में ले लिया