आम के पेड़ पर चढ़ा युवक विद्युत स्पर्शाघात से हुई मौत

आम के पेड़ पर चढ़ा युवक विद्युत स्पर्शाघात से हुई मौत

    गाजीपुर बिरनो थाना क्षेत्र के बिरबलपुर गांव में शुक्रवार आम के पेड़ से होकर गुजर रहे ग्यारह हजार वोल्टेज के विद्युत तार से स्पर्श होने से बिहरा गांव निवासी रमेश राजभर उम्र 27 पुत्र स्व रामधारी राजभर की विद्युत करेंट लगने से मौत हो गयी। रमेश राजभर बगल के बिरबलपुर गांव के सिवान में अपनी पत्नी संजु देवी के साथ मजदूरी पर किसी का धान की रोपाई करने गया था । इसी दौरान वही पर आम के पेड़ पर आम तोड़ने के लिए चढ़ गया इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे ग्यारह हजार वोल्टेज के विद्युत तार से स्पर्श हो जाने से करेंट से रमेश राजभर की मौके पर ही मौत हो गयी। रमेश राजभर के दो पुत्र क्रमशः मनीष 5 वर्ष ,सत्यम 8 वर्ष के है । रमेश अपने परिवार का एकलौता कमाऊ सदस्य था उसके मृत्यु की सूचना पर गांव में शोक की लहर दौड़ गयी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची बिरनो पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया ।