सदभाव मिलन समारोह कर अरुण सिंह ने बिखेरा जलवा

सदभाव मिलन समारोह कर अरुण सिंह ने बिखेरा जलवा

गाजीपुर। पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार सर्वदलीय संघर्ष समिति गाजीपुर एवं पूर्व चेयरमैन जि.स.बैंक अरूण कुमार सिंह नेता समर्थको का आपसी सदभाव मिलन समारोह कार्यक्रम बुद्धवार को रामलीला मैदान लंका गाजीपुर स्थित मैरेज हाल में सम्‍पन्‍न हुआ। कार्यक्रम की अध्‍यखता सर्वदलीय संघर्ष समिति के अध्‍यख बटुक नारायन मिश्र ने की तथा संचालन महामंत्री/मीडिया प्रभारी गौतम मिश्र  एडवोकेट ने किया। भारत माता की जय उद्घोष के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ और सर्वदलीय संघर्ष समिति के संस्‍थापक/संयोजक अरूण कुमार सिंह नेता ने अध्‍यक्ष बटुकनारायन मिश्र एवं वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता सुरेश सिंह एडवोकेट पूर्व अध्‍यक्ष सिविलबार गाजीपुर को माल्‍यापर्ण कर इनका सम्‍मान किया। तदोपरांत कार्यक्रम में उपस्थित लोगो में प्रमुख रूप से गौतम मिश्र एडवोकेट दुर्गेश श्रीवास्‍तव अध्‍यक्ष कर्मचारी संयुक्‍त परिषद, रामनगीना पांडेय, श्रीप्रकाश केशरी, नेता व्‍यापार मंडल, अबू फकर खान अध्‍यक्ष व्‍यापार मंडल, अनीस अहमद उपाध्‍यक्ष उ.प्र. व्‍यापार मंडल, वृजेश सिंह काकन प्रदेश उपाध्‍यक्ष सुभासपा, उदय प्रताप सिंह शिक्षक नेता, आसिफ खां अध्‍यक्ष पीस पार्टी, रामधारी चौहान पूर्व प्रधान, जवाहीर बिंद प्रधान, अरबिंद सिंह, रामशब्‍द सिंह, लोहा सिंह, चंदन तिवारी, रमेश बिंद, गिरधारी सिंह, रामजी यादव, चंद्रिका यादव पहलवान, रामदरश यादव, लल्‍लन यादव, बड़कू सिंह पूर्व प्रधान, राजेश सिंह, हुमायु खान, शिव कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, नंदलाल वर्मा, देववरन कुशवाहा, त्रिलोकी श्रीवास्‍तव, राधेश्‍याम गुप्‍ता, कैलाश चौरसिया, योगेश कुमार शुक्‍ला, शेरा खान, योगेद्र सिंह, वृजेश सिंह, रघुराज प्रताप सिंह छात्र नेता, सिद्धांत सिंह करन छात्र नेता, प्रतीक सिंह, सत्‍येंद्र सिंह, नितिन सिंह, आनंद खरवार, धन्‍नू जायसवाल आदि लोगो ने अरूण कुमार सिंह नेता को माल्‍यार्पण कर इनका हार्दिक स्‍वागत अभिनंदन किया। मैरेज हाल में नेता अरूण कुमार सिंह एक लंबे अरसे के बाद अपने को अपने लोगो के बीच अपनापन, प्‍यार-स्‍नेह पाकर उत्‍साहित, विहवल एव भावुक हो गये थे। अरूण कुमार सिंह ने आपसी सदभाव मिलन समारोह में उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगा का यही प्‍यार, स्‍नेह और अपनापन हमारा संबल है हम गाजीपुर जनता और अपना के मान-सम्‍मान की लड़ाई हमेशा से लड़ते आये है और लड़ते रहेंगे। हमने गरीबो, मजलूमो, दुखियो की आवाज हमेशा बुलंद की है और इनकी लड़ाई लड़ी है। हमारी बढती लोकप्रियता से घबड़ाकर पूर्व की सरकार ने दुर्भावनावश मुझे जेल में डाल दिया जबकि तत्‍समय कानून व्‍यवस्‍था पूरी तरह छिन्‍न भिन्‍न थी और हम सर्वदलीय संघर्ष समिति का गठन कर अपराधियो के विरूद्ध लड़ाई लड़ रहें थे जो तत्‍कालीन सरकार को रास नही आया। आप लोगो ने इतने लंबे अर्से बाद जो मुझे मान सम्‍मान, प्‍यार पुन: दिया है इसके लिए मै आप सभी का आभारी हू ओर मुझे‍ विश्‍वास है कि यही मान-सम्‍मान मुझे आप लोगो का मिलता रहेगा। संबोधन के अंत में अरूण सिंह ने मोदी और योगी की खूब तारीफ की और कहा कि मोदी ने देश को विश्‍व पटल पर अग्रणी कर दिया है जहां देश का सम्‍मान बढा है और योगी जी के मुख्‍यमंत्री काल में कानून व्‍यवस्‍था विल्‍कुल सुधरी है। जससे सभी धर्म व समाज के लोग अपने को सुरक्षित महसूस कर रहें है। करंडा ब्‍लाक के बीडीओ पर हुए कातिलाना हमले की चर्चा करते हुए अरूण सिंह ने कहा कि मास्‍टर माइंड अपराधी को जल्‍द से जल्‍द गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कार्यवाही की जाये वरना संघर्ष समिति आंदोलन करने के लिए बाध्‍य होगी।