गाजीपुर की बहू ने देश की राजधानी में बजाया डंका
एक बार फिर गाजीपुर जनपद चर्चा में है आखिर हो भी क्यों नहीं गाजीपुर की बहू ने देश की राजधानी में जो डंका बजाने का काम किया है।
गाजीपुर के बिरनो ब्लॉक अंतर्गत बद्धुपुर गांव निवासी रमेश चंद्र सिंह की बहू और समाजसेवी पवन सिंह की पत्नी डॉ मीनाक्षी सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित होकर गांव ही नहीं जनपद से लेकर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है मीनाक्षी सिंह अपनी उच्च शिक्षा पीएचडी देश के प्रसिद्ध विश्वविद्यालय जवाहरलाल नेहरू से प्राप्त की है।
मीनाक्षी के इस उपलब्धि पर पूरे जनपद में खुशी व्याप्त है वही बद्धुपुर गांव में डॉ मीनाक्षी की उपलब्धि पर लोगों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है परिजनों ने मुंह मीठा कराकर एक दूसरे को बधाइयां भी दिया।


