घूसखोर लेखपाल चढा एंटी करप्शन के हाथ,

घूसखोर लेखपाल चढा एंटी करप्शन के हाथ,

गाजीपुर ।योगीराज मे घूसखोर लेखपाल आया गिरफ्त मे मामला है   वाराणासी की एन्टी करप्शन टीम ने आज  चकबंदी लेखपाल सूरज सिंह को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।कमाल की बात तो यह है कि लेखपाल ये रिश्वत जिलाधिकारी की ठीक नाक के नीचे उनके कार्यालय के गेट नंबर 2 के पास ले रहा था।सैदपुर क्षेत्र में तैनात लेखपाल सूरज सिंह की शिकायत बहरियाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बबुरा के रहने वाले विनय कुमार गौड़ ने की थी।प्रभारी निरीक्षक एन्टी करप्शन वाराणसी उपेंद्र सिंह यादव ने बताया की आराजी 645 के संसोधन के चकबंदी अधिकारी के आदेश के बावजूद क्षेत्रीय लेखपाल विनय कुमार गौंड से 10 हजार की रिश्वत की मांग कर रहा था जिसकी शिकायत वाराणसी आकर इन्होंने की थी।इनकी शिकायत पर आज हमने आरोपी लेखपाल को जिलाधिकारी कार्यालय के गेट नंबर 2 के पास की एक दुकान से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है जहां लेखपाल पैसा ले रहा था। टीम प्रभारी संध्या सिंह निरीक्षक उपेंद्र सिंह यादव विनोद कुमार यादव मुख्य आरक्षी शैलेंद्र कुमार राय सुनील कुमार यादव पुनीत कुमार सिंह आदि लोग शामिल थे।