बिजली की कटौती से परेशान भाजपा नेता व ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
गाजपुर बिरनो जंगीपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कुंवर रमेश सिंह पप्पू के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था को लेकर विद्युत उप केंद्र बिरनो पर उपखंड अधिकारी संतोष चौधरी व अवर अभियंता मिथिलेश यादव को बिजली समस्याओं से अवगत कराया।
वरिष्ठ भाजपा नेता कुंवर रमेश सिंह पप्पू ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिगड़ रही बिजली व्यवस्था व स्थानीय लोगों को आ रही परेशानियों के संबंध में आज ज्ञापन सौंपा कुंवर में सिंह पप्पू ने बताया कि गांव में बहुत सी जगह बिजली की बुनियादी सुविधाओं की कमी है जिसमे मुख्य रूप से मीटर नया लगवाने सड़ जाने के बदलवाने व केबल लगवाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसके अतिरिक्त बिजली खराब हो जाने पर भी सही समय पर ठीक नहीं की जाती बिरनो विद्युत उप केंद्र से संबंधित सभी तार जर्जर व खंभे भी जर्जर हो चुके हैं तत्काल इनको बदलाव आए जाए जिससे क्षेत्र में आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से बचाव किया जा सके प्रदेश सरकार जहां ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली देने की बात कह रही है वह ग्रामीण क्षेत्रों में 6 से 7 घंटे ही बिजली मिल पा रही है जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिला इसके अलावा बिजली चोरी भी बड़े पैमाने पर की जा रही है जिससे निपटने की जल्द से जल्द जरूरत है इसलिए इस हेतु कारगर उपाय किया जाए प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि उक्त समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए वह उपखंड अधिकारी संतोष चौधरी व अवर अभियंता मिथिलेश यादव ने प्रतिनिधिमंडल को सुनने के बाद आश्वासन दिया कि इस विषय को लेकर हुए संबंधित अधिकारियों के साथ विचार विमर्श करेंगे तथा जो भी उचित समाधान होगा उसको किया जाएगा प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल पांडेय ऋषभदेव सिंह विनोद पटेल धनंजय सिंह सुरेश सिंह यशवंत सिंह राजू कुशवाहा गुड्डू गुप्ता सप्पू गुप्ता संतोष सिंह पिंटू वर्मा डब्लू सिंह आदि सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे


