नव संवत्सर में योग संस्थान द्वारा सामूहिक योग-प्राणायाम शिविर 14 अप्रैल को
गाजियाबाद। अखिल भारतीय ध्यान योग संस्थान पंजीकृत की बैठक नेहरू स्टेडियम,नेहरू नगर में संपन्न हुई जिसमें नव संवत्सर में सामूहिक योग- प्राणायाम शिविर हर्षोल्लास से मनाए जाने पर विस्तृत चर्चा हुई।

संस्थान के महामंत्री दयानन्द शर्मा ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि नवसंवत्सर 2081 विक्रमी के उपलक्ष्य में रविवार,14 अप्रैल को प्रातः 6 से 7:30 बजे तक योग संस्थान द्वारा सामूहिक योग- प्राणायाम शिविर को नेहरू स्टेडियम नेहरू नगर में किया जाएगा जिसमें योगाचार्यों द्वारा योग-प्राणायाम का अभ्यास कराया जाएगा और उनके लाभों की चर्चा की जाएगी।
संस्थान के अध्यक्ष केके अरोड़ा ने बताया कि शिविर में डा मधु पोद्दार वैज्ञानिकता के आधार पर नवसंवत्सर के महत्व की चर्चा करेंगी और बताएंगी कि यह नववर्ष पूरे ब्रह्मांड का नववर्ष है।
संस्थान के उपाध्यक्ष मनमोहन वोहरा ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में आर्य नेता पण्डित माया प्रकाश त्यागी पधारेंगे जो साधकों को योग एवं नवसंवत्सर पर मार्ग दर्शन करेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वश्री लक्ष्मण कुमार गुप्ता, अशोक शास्त्री, डा आरके पोद्दार, प्रवीण आर्य, डा प्रमोद सक्सेना,पीयूष गर्ग, वैभव गुप्ता, विशाल गुप्ता, सतीश गर्ग, हरि ओम सिंह, प्रदीप त्यागी, राजेश शर्मा, समर पाल, राज सिंह, आर. आर. पाल अपनी पूरी टीम के साथ एवं सभी कक्षाओं के साधक उपस्थित रहेंगे।


