फिल्म 'मकतूब' का दिल को छु लेने वाला ट्रेलर आउट

फिल्म 'मकतूब' का दिल को छु लेने वाला ट्रेलर आउट

राजपाल यादव और रुबीना दिलैक स्टारर फिल्म 'मकतूब' का खूबसूरत ट्रेलर आउट हो गया है. लेखक-निर्देशक पलाश मुच्छल की आगामी फ़िल्म मकतूब का ट्रेलर बहुत अच्छा है जो दिल को छु जाता है. इस फिल्म मे टाइगर श्रॉफ और कपिल शर्मा भी  कैमियो भूमिका  में नज़र आएंगे।

राजपाल यादव के साथ यह पलाश मुच्छल की तीसरी फिल्म है. जबकि बिग बॉस फेम टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने पलाश मुच्छल की फिल्म ‘अर्ध' से फिल्मों में डेब्यू किया था और उस फिल्म में भी राजपाल यादव महत्वपूर्ण भूमिका मे थे. 

राजपाल यादव और रुबीना दिलैक अभिनीत इस फ़िल्म में डाउन सिंड्रोम से पीड़ित 16 बच्चों की कहानी है. पलाश मुच्छल ने न केवल फ़िल्म का निर्देशन और लेखन किया है बल्कि इसका संगीत भी तैयार किया है।

फिल्म का ट्रेलर बहुत ही अच्छा है. यह 16   स्पेशल बच्चों की कहानी है. टाइगर श्रॉफ और कपिल शर्मा का कैमियो भी ट्रेलर मे दिख रहा है. फिल्म मे मुश्ताक खान और लिलीपुट जैसे अदाकार भी हैं. जल्द ही यह फिल्म रिलीज होगी.