सिलबट्टे से वार कर किया था हत्या , हत्यारा गिरफ्तार
गाजीपुर थाना कोतवाली गाजीपुर पुलिस द्वारा बीते गुरुवार को नई बस्ती सकलेनाबाद थाना कोतवाली क्षेत्र में हुयी हत्या की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक सील पत्थर का टुकड़ा तथा अभियुक्त के कब्जे से एक मोटर साइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है ।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान व वाँछित अपराधियों की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में गुरूवार को हुए नई बस्ती सकलेनाबाद थाना कोतवाली क्षेत्र में तेजू बिन्द पुत्र बजरंगी बिन्द निवासी ऋभदेव सिंह मार्ग नई बस्ती सकलेनाबाद थाना कोतवाली ने घर की छत पर सो रहे संजय राजभर पुत्र जयमंगल राजभर निवासी ऋभदेव सिंह मार्ग नई बस्ती सकलेनाबाद थाना कोतवाली की पत्थर सील के टुकड़े से सिर पर वार करके हत्या कर दिया था, और घटना स्थल से फरार हो गया था जो सी सी फुटेज में कैद हो गया था जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली, गाजीपुर पर मु0अ0सं0 531/2023 धारा 302/458 बनाम तेजू बिन्द उपरोक्त के विरूद्ध पंजीकृत हुआ था । दौराने विवेचना वाँछित अभि0 तेजू राम बिन्द उर्फ तेजू बिन्द पुत्र बजरंगी बिन्द निवासी ऋभदेव सिंह मार्ग नई बस्ती सकलेनाबाद थाना कोतवाली, गाजीपुर को दिनांक 22.10.2023 को प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह मय हमराह थाना कोतवाली, गाजीपुर द्वारा नवापुरा जजी तिराहा थाना कोतवाली, गाजीपुर से मय मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या की घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक सील पत्थर का टुकड़ा बरामद किया गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली, गाजीपुर द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


