भाजपा ने सम्मान नहीं दिया तो 2024 में राजनीतिक विकल्प महासंघ उतारेगा प्रत्याशी - गोपाल राय

भाजपा ने सम्मान नहीं दिया तो 2024 में राजनीतिक विकल्प महासंघ उतारेगा प्रत्याशी - गोपाल राय

लखनऊ। दारुल सफा में आयोजित लगभग दो दर्जन पार्टियों के अध्यक्षों की बैठक में राजनीतिक विकल्प महासंघ के संयोजक एवं राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि 2022 में विधानसभा चुनाव में हम सभी दलों के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के कहने पर भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दिया था जिसमें भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाई हम लोगों ने राष्ट्रीय सोच एवं राष्ट्रीय विचारधारा प्रधानमंत्री की नीतियां एक भारत श्रेष्ठ भारत सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर अपने अपने कार्यकर्ताओं को जी जान से चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताने का आह्वान किया था जिसमें भाजपा की जीत भी प्रचंड बहुमत से हुई ऐसी स्थिति में दुर्भाग्य है कि भारतीय जनता पार्टी के कोई भी नेता हम लोगों के संपर्क में नहीं आए आने वाले लोकसभा चुनाव में जी हम लोगों ने सोचा था की प्रधानमंत्री मोदी के विचारों को आगे बढ़ाया जाएगा हम लोगों से जो वादा किया गया था की दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री की जिम्मेदारी आप लोगों को दी जाएगी जो आज तक किसी ने खबर तक नहीं ली अगर उचित सम्मान नहीं मिला तो हम सभी लोग मिलकर अपने गठबंधन के प्रत्याशियों को लोकसभा चुनाव में राजनैतिक विकल्प महासंघ गठबंधन प्रत्याशियों को उतारा जाएगा यदि उसके पूर्व सम्मानजनक जिम्मेदारी दी गई तो हम लोग भाजपा को समर्थन करेंगे वह तो सर पर मानव मानवता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्यस मानव ऑल इंडिया शिया प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जाफर हुसैन नकवी आदर्श लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाकिर अली उस्मानी सहित दो दर्जन दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपस्थित रहे।