काहें किरीया खियावेलू तूं आन कि तरह, सुन हुए मग्न

काहें किरीया खियावेलू तूं आन कि तरह,  सुन हुए मग्न

गाजीपुर  गंधर्व म्यूजिक एकेडमी के तत्वावधान में भारतीय लोक संस्कृति के संरक्षण हेतु फगुआ महोत्सव 2023 के अंतर्गत जनपद स्तरीय होली गायन प्रतियोगिता का आयोजन नगर के रायगंज स्थित विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर में किया गया! प्रतियोगिता के निर्णायक श्री रामअलम सिंह 'मधुर' एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य ने माँ सरस्वती की चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, कार्यक्रम चार चरणों में संपन्न हुआ जिसमें पहले चरण के भाव संगीत में गंधर्व म्यूजिक एकेडमी की क्षात्राओं शिवानी पाण्डेय और श्वेता भारती ने चैती (सुतल साईयां के जगावे हो रामा कोयल तोरी बोलिया) एवं संस्था के डायरेक्टर विद्यानिवास पाण्डेय ने बसंत गीत (झीनी झीनी अँचरवा के पार गोरिया) प्रस्तुत किया! इसके पश्चात् द्वितीय चरण में होली गायन प्रतियोगिता प्रारंभ हुई जिसमें भड़सर, मरदह, जंगीपुर, कासिमाबाद, मोहम्मदाबाद, पालियाँ, रेवतीपुर, गहमर, गाजीपुर एवं अंधऊ की टीमों ने प्रतिभाग कर विभिन्न प्रकार के सामाजिक, भक्ति एवं देशभक्ति आधारित फगुआ गीत सुनाया! 

तृतीय चरण के ग़ज़ल संध्या में निर्णायक राम अलम सिंह 'मधुर' द्वारा भोजपुरी में एक से बढ़ कर एक ग़ज़ल सुनाया जिसमें भोजपुरी के सेक्सपीयर कहे जाने वाले यश भारती से सम्मानित श्री तरकेश्वर मिश्र "राही" जी द्वारा लिखे गीत "काहें किरिया धरावेला तूं आन के तरह, तोहके पुतरि में राखी हम परान के तरह" ने लोगों को खूब झूमाया, विद्यानिवास पाण्डेय ने गुलाम अली और मोहम्मद हुसैन की ग़ज़लों से शमां बांधा! चौथे एवम्ं अंतिम चरण में निर्णायक द्वारा परिणाम की

घोषणा की गयी जिसमें विजय विश्वकर्मा अंधऊ की टीम को प्रथम स्थान, सुरेंद्र राजभर भड़सर की टीम को द्वितीय स्थान एवं सूबेदार सनेही सादात की टीम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ, विजेता तीनों समूहों को संस्था द्वारा नगद पुरस्कार के साथ आकर्षक शिल्ड एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया! 

अतिथि दीर्घा में उपस्थित डाo सानंद सिंह, डाo डी. पी. सिंह, आर. एस. एस. के विभाग प्रचारक ओमप्रकाश जी को संस्था रक्षक परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नागेंद्र नाथ पाण्डेय ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया! विशेष रूप से आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले सहयोगी फर्म नेशनल फर्निचर मिश्रबाजार, के. डी. एस. ज्वैलर्स सकलेनाबाद, श्री स्वीट्स गाजीपुर, मैक्स वीडियो लैब गोराबाजार, सरस्वती शिशु मंदिर रायगंज, गौरी शंकर पब्लिक स्कूल तुलसी सागर, आई फ्रूट लालदरवाजा, रामा फ्लेक्स लंका, कमला सेल्स एजेंसी गाजीपुर, संगिनी ज्वैलर्स बंशीबाजार, सद्गुरु एजुकेशन हब शाष्त्रीनगर को विशेष सहभागिता सम्मान से सम्मानित किया गया! आयोजन को सफल बनाने में शिवानी पाण्डेय, विजय, श्वेता, सुमित, आकाश, शाश्वत, अमित, हिमांशु, अभिषेक, आदर्श, राकेश, कुंजाबिहारी पाण्डेय, डाo आनंद अग्रवाल, एड o रविशंकर श्रीवास्तव आदि ने सराहनीय योगदान दिया, कार्यक्रम का संचालन विद्यानिवास पाण्डेय एवं अध्यक्षता श्री नागेंद्र नाथ पाण्डेय ने किया!