कार और पिकअप में जोरदार टक्कर बच्चे की मौत, 7 घायल
कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की देर रात पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 306 चैनेज के सामने लखनऊ जा रहे कार सवार में विपरीत दिशा से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी जिससे एक बच्चे की मौत हो गई वहीं सात लोग बुरी तरह घायल हो गए। एंबुलेंस के द्वारा सभी घायलों को मऊ जनपद इलाज चल रहा है।एक पुरुष और एक महिला की हालत नाजुक बताया जा रहा है

प्राप्त जानकारी के अनुसार बक्सर जनपद के राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम कटटर निवासी हरिद्वार सिंह के पुत्र रामेश्वर सिंह(42) मय परिवार संग कार से लखनऊ जा रहे थे। जिसमें राकेश सिंह उम्र 33 वर्ष, सुचिता देवी(35) पत्नी रामेश्वर सिंह, यीशु (7)वर्ष पुत्री रामेश्वर सिंह, 6 माह का पुत्र रामेश्वर सिंह सवार पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से लखनऊ जा रहे थे जैसे ही 306 चैनेज़ के सामने पहुंचे विपरीत दिशा से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी जिसमें मौके पर 6 माह के बच्चे की मौत हो गई वहीं राकेश ,रामेश्वर सिंह ,सुचिता देवी ,यीशु बुरी तरह घायल हो गए । वहीं दूसरी तरफ पिकअप में सवार अखिलेश यादव उम्र 27 सहित दो बच्चे व एक महिला बुरी तरह घायल हुए। वहीं पिकप वाहन का चालक फरार हो गया।
पिकअप सवार घायल मऊ जनपद के ओनहउच गांव थाना सरायलखंसी निवासी हैं।
पेट्रोलिंग कर्मचारियों के द्वारा घायलों को जिला अस्पताल मऊ पहुंचाया गया जहां एक पुरुष और एक महिला की हालत नाजुक बताया जा रहा है


