अनियंत्रित चार पहिया वाहन पलटा सभी बाल बाल बचे

अनियंत्रित चार पहिया वाहन पलटा सभी बाल बाल बचे

गाजीपुर। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के ताड़ीघाट बारा नेशनल हाईवे पर थाना के समीप आज आ रहे ट्रक से बचने के प्रयास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन तेज आवाज के साथ खाईं में पलट ग ई ।जिसके चलते उसमें सवार सभी छह लोग घायल हो गये, घटना की जानकारी मिलते ही वहां ग्रामीणों की भीड इकठ्ठा हो ग ई,सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से उसमें दबे घायल लोगों को किसी तरह बारह निकाल ,तुरंत रेवतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य ले जाया गया ।जहाँ सभी का प्राथमिक उपचार कर गम्भीर हालत देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ,घायल चालक अरविन्द ने बताया कि बस्ती जिला के रहने वाले छह युवक अपने किसी कार्यवश गया ( बिहार ) जा रहे थे ,अभी चार पहिया वाहन सवार रेवतीपुर थाने के समीप पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे ट्रक से बचने के प्रयास में उनका वाहन अनियंत्रित होकर खाईं में पलट गया ।जिसके कारण उसमें सवार चालक अरविन्द, गोपाल,रामचंद्र ,धीरचंद्र ,ओमनारायण,और सौरभ घायल हो गये ,सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है ,जिसमें गोपाल की हालत की हालत गम्भीर है ।घटना ने बाद पुलिस ने पिडितों के परिजनों को इस बाबत सूचना दे दी है ,वाहन पलटने की सूचना मिलते ही परिजन तुरंत गाजीपुर के लिए आननफानन में निकल पडे ।