मां वैष्णो स्वयं सहायता समूह ने किया वृक्षारोपण
गाज़ीपुर बिरनो । एनएचआई यूपीएसआरएलएम से अनुबंध के क्रम में सरायबंदी से लेकर मटेहु तक वाराणसी गोरखपुर फोरलेन के दोनों तरफ वृक्षारोपण का कार्य समूह के माध्यम से किया जाना है इसी क्रम में आज आजादी के अमृत महोत्सव 2.0 के क्रम में मां वैष्णो स्वयं सहायता समूह राजापुर भड़सर की अध्यक्ष रीमा चौरसिया उपायुक्त स्वरोजगार गोपाल कृष्ण चौधरी के हाथों से आज वृक्षारोपण कार्य का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर रीमा चौरसिया ने बताया कि पर्यावरण हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है पेड़ पौधे हमारे जीवन जीने का उद्देश्य बनते हैं पेड़ों को लगाने मात्र से हमारे उद्देश्य की पूर्ति नहीं हो सकती बल्कि हमें पेड़ पौधों

की हमारे बच्चों की तरह लालन-पालन करना अति आवश्यक है पेड़ पौधे हमारी धरती का सिंगार है पृथ्वी पर बढ़ते तापमान व बिगड़ती परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए वृक्षारोपण करना जरूरी है जहां तक संभव प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में एक-एक वृक्ष तो अवश्य लगाना चाहिए तथा धरती पर घटते पेड़ों की वजह से दूषित हो रहे वातावरण को देखते हुए प्रकृति को बचाए रखने के लिए पेड़ लगाना जरूरी है इस अवसर पर उपायुक्त स्वत स्वरोजगार गोपाल कृष्ण चौधरी खंड विकास अधिकारी कुमारी सीमा डीएमएम परितोष पांडेय भूपेंद्र सिंह सहायक विकास अधिकारी प्रदीप कुमार जनार्दन कुमार विपिन चौरसिया रामसेवक यादव टिंकू वर्मा श्यामलाल राम विनोद यादव विजय यादव आदि समूह की महिलाएं व ग्रामीण उपस्थित रहे


