रामभक्तों ने घर घर पहुंचाया अक्षत, लगे जय श्री राम के नारे
गाजीपुर, जंगीपुर - श्रीराम मन्दिर अयोध्या धाम से आये हुए पूजित अक्षत को घर-घर पहुंचाने के अभियान में श्री राम भक्तों की टोली जंगीपुर नगर पंचायत के वार्डो मे पहुंचीं जिसमे घर घर जय श्री राम उदघोष के साथ पूजित अक्षत तथा भगवान श्री राम की नवनिर्मित मंदिर की फोटो वितरित किया गया। अक्षत देते हुए वक्ताओं ने कहा कि मंदिर और घर पर दीप जलाकर भगवान राम की पूजा करें और खुशियां मनाएं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मंडल कार्यवाहक अभिनव जायसवाल के नेतृत्व मे इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया उन्होंने कहा कि सैकड़ों वर्षों बाद 22 जनवरी को भगवान श्री राम अपने नये घर में विराजमान हो रहे है।यह शुभ अवसर जन आंदोलन,संघर्ष और बलिदान के बाद संभव हुआ है। इस मौके पर पुर्व चेयरमैन प्रतिनिधि लालजी गुप्ता, अभय नारायण तिवारी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मंडल कार्यवाह अभिनव जायसवाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मंडल कार्यवाह अभिनव जायसवाल,संघ के घोस प्रमुख पियुष्कांत दुबे, अरुण गुप्ता ऊर्फ गुड्डू ,सरवन गुप्ता, विनोद गुप्ता ,ओमप्रकाश गुप्ता, पवनसुत गुप्ता ,दारा जी, सिपाही, ओम ,शुभम के साथ अन्य लोग रहे।


