लघु उद्योग भारती नोएडा ने निदेशक उद्यान से पार्को के विषय पर की चर्चा
नोएडा। लघु उद्योग भारती के ने आज निदेशक उद्यान वंदना त्रिपाठी से शिष्टाचार भेंट की जिसमें औद्योगिक क्षेत्रों में पार्कों की खस्ता हालात को बेहतर सुसज्जित व सुंदर बनाने पर चर्चा की।
लघु उद्योग भारती का कहना था अन्य पार्को के अनुरूप ही औद्योगिक क्षेत्रों के पार्कों की भी देखभाल अन्य पार्कों के समरूप ही हो जिससे कि औद्योगिक क्षेत्रों में भी प्राकृतिक रूप से वातावरण में बदलाव हो सके निरंतर पार्कों की साफ सफाई रखना पेड़ पौधे लगाना अन्य व्यवस्थित आवश्यकता औद्योगिक क्षेत्र के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।
निदेशक उद्यान वंदना त्रिपाठी ने कहा हम आपकी आवश्यकता के अनुरूप ही कार्य करते हैं कहीं भी कोई समस्या किसी भी रूप है तो आप हमें जरूर अवगत कराएं हम तुरंत प्रभाव से उसका निराकरण करेंगे। लघु उद्योग भारती द्वारा सेक्टर 10 में गोद लिए गए के पार्क के बारे में भी चर्चा हुई और बताया गया कि उस प्रक्रिया को हम अति शीघ्र पूर्ण कर लेंगे और जल्द ही हम लघु उद्योग भारती को सुपुर्द कर देंगे। आज के शिष्टाचार भेंट में लघु उद्योग भारती नोएडा से नोएडा अध्यक्ष अमित गोयल महासचिव सत्यवीर सिंह एवं उद्यमी साथी अशोक ,अजीत शामिल रहे।


