लायन्स क्लब नोएडा ने कराए आंखों के मोतीयाबिंद का निःशुल्क ऑपरेशन
नोएडा। आंखों के मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु ग्राम वैलाना, सिकंदराबाद में कैम्प लगाया गया था शिविर में आए हुए मरीजों की आंखों की जॉच लायन्स आई हॉस्पिटल गाज़ियाबाद के डॉक्टर लतीश द्वारा किए जाने पर 18 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन योग्य पाए गए। इनकी शुगर व बीपी की जांच करने के बाद इन्हें सुविधाजनक वाहनों द्वारा लायन्स आई हॉस्पिटल गाज़ियाबाद पहुंचाया गया जहाँ इन सभी मरीजों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन डॉक्टर नित्या और डॉक्टर अनन्त वीर जैन द्वारा किया गया। सभी मरीजों की आंखों की पट्टी खोल कर डॉक्टर प्रेम लता द्वारा जांच की गई और एक हफ्ते की दवाई के साथ काले चश्मे दिए गए।

लायन पूनम गुप्ता ने बताया कि सभी मरीजों को 2-2 मीटर लंबे सफेद सूती टॉवल और फल सम्मान स्वरुप प्रदान किए गए और इन सभी मरीजों को वापस टैक्सियों द्वारा उनके गांव वैलाना पहुंचा दिया गया है।
इस कार्यक्रम की व्यवस्था एवम सफलता का विषेश श्रेय सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहे लायन्स क्लब नोएडा के वरिष्ट एवम अत्यधिक सक्रिय कार्यकर्ता व लायंस डिस्ट्रिक 321सी 1 के डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लॉयन उमेश कुमार को जाता है। लायन विपिन बंसल सिंह, लायन पूनम गुप्ता, लायन राजेश सिंघल, लायन साधना सिंघल, लायंस क्लब नोएडा की अध्यक्षा लायन रचना यादव और कई अन्य लायन मेंबरों के सहयोग के साथ साथ लायन सदस्य लायन अशोक श्रीवास्तव संस्थापक नवरत्न फाउंडेशन और लायन विजय अग्रवाल की सक्रिय सहभागिता से अट्ठारह बुजुर्गों के आंखों की रौशनी वापस लौट आई। ग्राम बैलाना के अति विशिष्ट समाजिक कार्यकर्ता बलबीर काका का बेहद सराहनीय सहयोग रहा।
लॉयन उमेश कुमार ने कहा कि आगे भी किसी को भी मोतियाबिंद हो और आर्थिक रूप से कमजोर हो तो इस कार्य के लिए दिए हुए 9899046565 पर संपर्क कर सकते है, ऐसे लोगों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन निःशुल्क कराया जाता है।


