दुर्लभ प्रजाति का उल्लू आसमान से गिरा, लोगों ने किया पुलिस के हवाले
नंदगंज। स्थानीय बाजार के पश्चिम रेलवे क्रासिंग के पास बगीचे में बुधवार को दोपहर में अचानक आसमान से दुर्लभ प्रजाति का उल्लू गिर पड़ा। जिसे डा.सुनील यादव, दीपक यादव,सोनू आदि ने पकड़ कर लाया और पुलिस 112 पर डायल करके जानकारी दी। सूचना पर 112नंबर की पुलिस आई तो लोगों ने उल्लू को सौप दिया।पुलिस अपने साथ लेकर चली गई । पुलिस उसकी सुरक्षा हेतु आगे की कार्यवाही कर रही है। उस पक्षी को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ लगी हुई थी। लोगों का कहना था कि उल्लू को दिन में दिखाई नहीं देता है। शायद इसलिये गिर गया होगा।


