हद है इंसान भैंसे के साथ ऐसा कृत्य लोगों ने किया कार्यवाही की मांग
गाजीपुर पशु के साथ ऐसी कृत्य जिसके बाद हर कोई सुनकर हो गया हैरान आखिर इंसान कैसे बन गया हैवान मामला है बिरनो थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीबीपुर में दर्जन भर लोगों ने एक भैंसे को मार पीट कर और अमानवीय कृत्य कर भैसे को मौत के घाट उतार दिया।
इस मामले पर सलेमपुर के बुधीराम यादव ने दर्जन भर सम्मनित जनो के साथ बिरनो पुलिस को इस घटना की जानकारी दिया।
जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि मेरा भैंसा था जो आसपास के गांव में घूमता रहता था ।
बीते मंगलवार को पड़ोस के गांव बीबीपुर के लगभग दर्जन भर लोगों ने भैंसा को उनके खेत में चले जाने से नाराज होकर बगल में स्थित मगई नदी में गिरा दिए और लाठी डंडी से मारपीट कर घायल कर दिए इतना ही नहीं इंसानियत की सारी हदों को पार करते हुए आरोपियों ने भैंसा के दोनों आंख को फोड़ दिया और उसके साथ गलत तरीके से पेश भी आए इसके बाद भैंसे की मौत हो गई।
इस संबंध में स्थानीय बिरनो पुलिस को सूचित किया गया है। इस मौके पर सपा नेता कमलेश यादव भानु, पीयूष विक्रम यादव , राकेश यादव प्रधान,हीरालाल, नंदलाल यादव , कमला यादव, वेद प्रकाश ,गुल्लू यादव और चंद्रमा यादव सहित दर्शन भर लोगों ने थाने पर पहुंचकर आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की।
इन संबंध में विरनो थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पशु के साथ क्रूरता का मामला संज्ञान में आया है बहुत जल्द आरोपियों पर कार्यवाही की जाएगी।


