सांसद मनोज तिवारी पहुंचे खाटू श्याम दिल्ली धाम मंदिर
लाखों की भीड़ में सांसद मनोज तिवारी ने 42 फीट ऊंची बुद्ध प्रतिमा के साथ ली सेल्फी, खाटू श्याम दिल्ली धाम बना आकर्षण का केंद्र
दिल्ली। जी टी करनाल रोड स्थित खाटू श्याम दिल्ली धाम मंदिर में राजनेता, सांसद, गायक व अभिनेता मनोज कुमार तिवारी ने खाटू श्याम के दर्शन किये, मंदिर में उन्होंने लगभग 2 घंटे बिताये, भक्तों से मिले व कई जगहों की सेल्फी भी ली। लोग उनसे मिलने व सेल्फी लेने के लिए बेताब हो रहे थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता जावेरी हर कदम उनके साथ रहे व पूरा मंदिर घुमाया जिसमे 42 फीट ऊंची बुद्ध प्रतिमा, सोने की चिड़िया, 800 किलो का अष्ट धातु के पदचिन्ह, व नगाड़ा बजाया।
इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आज मेरे जीवन का महत्वपूर्ण समय है यह एक अलौकिक अनुभव है घनश्याम गुप्ता जावेरी, भक्तों व धर्मात्माओ ने मिलकर खाटू श्याम दिल्ली धाम को एक अध्यात्मिक केंद्र बना दिया है आज यहां दर्शन करने के बाद मैं यह कह सकता हूं कि जैसे 2024 में दुनिया भारत को श्री राम के भव्य मंदिर के नाम से जानेगी वैसे ही दिल्ली को खाटू श्याम की वजह से जाना जाएगा ्और उसकी जो पहचान बनेगी वह सर्वव्यापी होगी । मैं घनश्याम गुप्ता का बहुत धन्यवाद करना चाहता हूं कि यहां पर उन्होंने इतने खूबसूरत खाटू श्याम मंदिर की स्थापना की और आज भी मैं देख रहा हूं कि हजारों लाखों की तादाद में यहां पर लोग आए हुए हैं और खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए लालायित है।
इस अवसर पर घनश्याम गुप्ता जावेरी ने कहा कि यह सारा टीमवर्क है और सब ने मिलकर इतने खूबसूरत मंदिर का निर्माण किया है और जहां लोग भगवान के साथ सेल्फी लेना अपनी खुशकिस्मती समझते हैं यहां हर रोज सुबह से रात तक हजारों की तादाद में भक्तगण आते हैं और रविवार के दिन तो लाखों की संख्या में भक्त आकर भगवान खाटू श्याम के दर्शनों के लिए लाइन में लगे रहते हैं।
इस अवसर पर कई गणमान्य लोग जैसे नगर अध्यक्ष एस. एस.अग्रवाल जयनारायण अग्रवाल स्वर्ग धाम धामदाता, सतीश राम के. गोयल धामदानदाता, सत्यभूषण जैन नगर महामंत्री, राजेंद्र गोयल राष्ट्रीय मंत्री, संजीव कुमार मित्तल, रमेश गुप्ता, पवन सिंघल राष्ट्रीय महामंत्री राष्ट्रीय, कोषाध्यक्ष मधु गोपाल गोयल, अनिल कुमार गुप्ता, नवीन गर्ग, कुलदीप गोयल राष्ट्रीय कार्यकारी उपाध्यक्ष का धन्यवाद किया गया क़ि इनके साथ से ये सब संभव हुआ


