श्री महंत मणिराज दास बलिराज पीजी कॉलेज में हुआ टैबलेट वितरण

श्री महंत मणिराज दास बलिराज पीजी कॉलेज में हुआ टैबलेट वितरण

गाजीपुर . सोमवार को श्री महंत मणिराज दास बलिराज पीजी कॉलेज नसरतपुर बरही के प्रांगण में छात्र-छात्राओं को टैबलेट का वितरण किया गया. मुख्य अतिथि ग्राम विकास अधिकारी श्री राजेंद्र यादव ने 145 छात्र छात्राओं को टेबलेट वितरण किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह तकनीक का समय है. युवा पीढी इससे वंचित न रहे इस उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा छात्रों में टैबलेट का वितरण किया जा रहा है. उन्होने उपस्थित छात्रों का आवाहन किया कि वे इसका बेहतर शिक्षा के लिये रचनात्मक उपयोग करें. आज के परिवेश में टेक्निक और डिजिटल शिक्षा के तरफ देश बढ़ रहा है अब जरूरी है कि अपने आने वाले कल को मजबूत बनाने के लिए शिक्षा की धारा में ही चलें सीखने की या पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती प्रत्येक कदम पर ज्ञान प्राप्त होता है आज टेबलेट वितरण सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि उपहार भी है जिससे आप सभी छात्र और छात्राएं अपने आने वाले कल के भविष्य के लिए खुद को टैबलेट के माध्यम से मजबूत बना सकते हैं

विशिष्ट अतिथि समाजसेवी राजेंद्र यादव ने कहा कि छात्र और छात्राओं को शिक्षा के महत्व को समझना होगा सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को भी प्रत्येक बिंदुओं पर विस्तार से देखने और समझने की जरूरत है आज औपचारिक शिक्षा और अनौपचारिक शिक्षा प्रत्येक छात्र छात्राओं को दिया जा रहा है अब सिर्फ पहल करने की जरूरत है रोजगार व्यवसाय के लिए शिक्षा का होना बहुत ही जरूरी है ।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक रामाशंकर सिंह यादव, रामप्रवेश सिंह, राजेश सिंह कुशवाहा, संतोष यादव, अजीत तिवारी, वीरेंद्र यादव ,अवनीश यादव, आशुतोष यादव मौजूद रहे इस कार्यक्रम का संचालन दिनेश यादव ने किया।